Bhojpuri Industry : पंजाब में नहीं चला जलवा तो इन हसीनाओं ने थामा भोजपुरी स्टार्स का हाथ और रातों रात बन गई स्टार

Bhojpuri Industry : आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस है। जो इस इंडस्ट्री मे काम करके अपना जलवा बिखेर रही है।आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री मे काम करने से पहले पंजाब में कम कर चुकी है।

भोजपुरी इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।भोजपुरी गाने खूब सुने जाते हैं और शादी व्याह में भोजपूरी गाना न बजे ये तो हो ही नहीं सकता।और इन स्टार्स के फैन फॉलोइंग तो दुनिया भर में है। साउथ से लेकर हिंदी और अन्य इंडस्ट्री के एक्ट्रेस भी इसमें काम कर खूब नाम कमा रही हैं। भोजपुरी में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो पंजाबी एलबम्स में काम कर चुकी है। और अब भोजपूरी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही है।

Bhojpuri Industry : आइए जानते है उन हसीनाओं के बारे में :

जज सोढ़ी

पंजाबी एक्ट्रेस जज सोढ़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ काम किया है।दोनों ने फिल्म “आए हम बराती बरात लेकर” में एक साथ नजर आए थे।पंजाबी एक्ट्रेस और निरहुआ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। पंजाबी एक्ट्रेस की बात की जाए तो वह भोजपुरी से पहले पंजाबी फिल्म “फैमिली 420” और “मैं तेरी तू मेरा में” काम कर चुकी है।

रेणुका पवार

एक्ट्रेस रेणुका पवार को पवन सिंह के साथ हिंदी म्यूजिक वीडियो “जिंदगी” करने के लिए जाना जाता है।इस गाने से रेणुका काफी पॉपुलर हुई थी। इस गाने में उनकी सादगी को काफी पसंद किया गया था।पवन सिंह के साथ रेणुका की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी।हालांकि इससे पहले वह हरियाणवी और पंजाबी गानों में भी कम कर चुकी हैं।

स्वाति चौहान

पंजाबी म्यूजिक एल्बम की एक्ट्रेस स्वाति चौहान ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है।उन्होंने पावर स्टार के साथ गाना “तुम्हारे सिवा” में नजर आ चुकी है।इसमें उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।आपको बता दे की भोजपुरी स्टार के साथ काम करने से पहले वह पंजाबी में कई म्यूजिक वीडियो में कम कर चुकी है।

प्रियंका खेड़ा

प्रियंका खेड़ा एक पंजाबी एक्ट्रेस है। साथ ही वह टीवी सीरियल में भी कम कर चुकी है।उन्हें “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के लिए जाना जाता है। आपको बता दे कि प्रियंका भोजपुरी में पवन सिंह के साथ हिंदी गाना “याद आती नहीं” में नजर आई थी।इसमें उन्होंने एक बेवफा गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।

नेहा मलिक

पंजाबी एक्ट्रेस नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।वह अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर खूब चर्चा में रहती है।वह भोजपुरी से पहले पंजाबी म्यूजिक एल्बम के लिए काम किया करती थी।इसमें “जस्ट चिल” और “बिंदी” जैसे गाने शामिल है।लेकिन उन्हें पापुलैरिटी खेसारी लाल यादव के साथ हिंदी गाना “तेरे मेरे दरमियां” करके मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *