ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल करने की योजना बना सकता है। इसके अलावा इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उनके लिए मानदंड में कुछ बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रेलवे बोर्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है। रियायत को केवल कुछ श्रेणियों के टिकटों तक सीमित करने की योजना बना रहा है। आपको बता दे कि पहले सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत उपलब्ध थी।
रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड और वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने की योजना बना रहा है।जो सामान्य और स्लीपर क्लास के लिए 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। रेलवे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियासतों की लागत को कम करने का विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी नियम और शर्तें फाइनल नहीं हुई है। एक रिर्पोट के अनुसार रेलवे ने कहा की,रियायत बुजुर्गों की मदद करती है और हमने कभी नहीं कहा कि हम इसे पूरी तरह खत्म करने जा रहे हैं।
हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं और इस पर फैसला करेंगे कि अगर हम इसे स्लीपर और जनरल क्लास तक सीमित कर दे तो कुछ 70 प्रतिशत यात्रियों को कवर कर लेते हैं।यह कुछ ऐसे विकल्प है जिन पर हम विचार कर रहे हैं और अभी तक कुछ तय नहीं किया गया है। 2020 में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पहले 58 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के वरीय वरिष्ठ नागरिक रियायत है।रेलवे की योजना के अनुसार महिला यात्रियों को सभी श्रेणियों में टिकट की कीमत पर 50% की छूट और पुरुषों को 40% की छूट दी जाती थी।महामारी फैलने के बाद भारतीय दरों को वापस ले लिया था।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More
क्या आप भी मेट्रो टिकट के लिए लंबी कतार में खड़े होते है? तो यह खबर आपके लिए हैं।अब आपको… Read More