harnaaz kaur sandhu : इस साल इजरायल के इलियट में आयोजित हुई मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में इंडिया की हरनाज कौर संधू ने 70वां मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें भारत ने तीसरी बार यह पदक अपने नाम किया है. इससे पहले सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। जिसके 6 साल बाद 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने अपने नाम किया था।
हरनाज पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। उनका मिस यूनिवर्स बनने का सफर बड़ा दिलचस्प रहा है और यह खिताब जीतने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।हरनाज के माता-पिता मोहाली में रहते है। हरनाज के पिता पी.एस संधू एक व्यापारी और उनकी मां डॉ. रविंदर कौर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट हैं। हरनाज की शुरूआती पढ़ाई शिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से पूरी हुई। इसके बाद हरनाज ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स से की ।
फिलहाल वह अपनी मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। हरनाज़ कौर संधू को बचपन से ही मॉडलिंग का काफी शौक था। उनहोंने कई ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया है। हरनाज ने वर्ष 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी जीता। साल 2019 में उन्होंने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया था लेकिन इसमें वह टॉप 12 तक ही पहुंच पाई थीं। हरनाज ने प्रोड्यूसर उपासना सिंह की दो पंजाबी फिल्मों यारा दियां पू बारां, बाई जी कुट्टांगे आदि में काम किया है। ये दोनों फिल्में अगले साल रिलीज़ होने वाली हैं।
बता दें मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के आखिरी राउंड टॉप 3 कंटेस्टेंट से एक ही सवाल पूछा जाता है। इस राउंड में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका और पैराग्वे पहुंचे थे। इस राउंड में प्रतियोगियों से पूछा गया था कि दबाव का सामना कर रही महिलाओं के लिए आप क्या सुझाव देना चाहती है।
इसके सवाब में हरनाज ने कहा कि आपको अपने आप पर भरोसा करना होगा कि आप बेजोड़ हैं और यही चीज आपको सबसे अलग और खूबसूरत बनाती है। खुद के लिए बोलें औऱ आवाज़ उठांए क्योंकि आप खुद की जिंदगी के लिए किसी हीरो से कम नहीं है।
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More
Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More
Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More
Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More