Deprecated: Invalid characters passed for attempted conversion, these have been ignored in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-content/plugins/wp-rocket/inc/vendors/ip_in_range.php on line 108
Arun Jaitley : वित्त मंत्री अरुण जेटली के जीवन के सफर का संक्षिप्त परिचय - INDEPENDENT NEWS

Arun Jaitley : वित्त मंत्री अरुण जेटली के जीवन के सफर का संक्षिप्त परिचय

Arun Jaitley : वित्त मंत्री अरुण जेटली के जीवन के सफर का संक्षिप्त परिचय

Minister of Corporate Affairs: अरुण जेटली

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को हुआ था। साल 1957 से साल 1969 तक उन्होंने सेंट ज़ेवियर स्कुल दिल्ली से पढ़ाई की है और अपनी स्नातक की पढ़ाई श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से ही उन्होने अपनी वकालत की पढ़ाई भी पूरी की।

राजनैतिक जीवन

जेटली अपने कॉलेज के दिनो में हीं विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष भी रहें। 1975 में आपातकाल के दौरान जेटली 19 महिनों तक जेल में रहे। जेल से वापस आने के बाद वे जन संघ में शामिल हो गए।

Minister of Corporate Affairs Arun jaitley
courtsey-google images

वे विद्यार्थी परिषद के दिल्ली अध्यक्ष भी रहे, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत किये गए। जेटली अपनी वकालत भी कर रहे थे। 1999 में भाजपा के प्रवक्ता भी रहे और भाजपा के जीत के बाद अटल सरकार में उन्हे मिनीस्टर ऑफ स्टेट फोर इंफोरमेशन एंड ब्रोडकास्टिंग का स्वतंत्र प्रभार मिला। 2002 में कानून मंत्री बनाए गए।

2009 में वे विपक्ष के नेता बनाए गए, जेटली 2009 में भाजपा के महासचिव के पद से त्यागपत्र दे दिया क्योकि पार्टी की नीति थी कि एक व्यक्ति एक पद। 2014 में वे अमृतसर से चुनाव लडें लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी से हार गए 1980 से अब तक जेटली ने एक भी चुनाव सीधा नहीं लड़ा है। 2018 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए। 2014 में मोदी के जीत के बाद वो वित्त मंत्री बनाए गए थे।

jitendra pal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *