World No-Tobacco Day 2020 : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जानिए कितना खतरनाक है तंबाकू, जानिए क्या है इस बार की Theme

World No-Tobacco Day 2020 : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जानिए कितना खतरनाक है तंबाकू, जानिए क्या है इस बार की Theme

World No-Tobacco Day 2020 : तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक है। इसका सेवन करने से लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए मुहिम चलाई गई और एक दिन चुना गया।

31 मई 2019 को दुनिया में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाने लगा। WHO ने भी इस दिन के मौके पर सभी देशों से तंबाकू के उत्पादन पर टैक्स बढ़ाने की अपील की है। जिससे ये मंहगा हो और लोग इसे खरीदने से बचें।

World No-Tobacco Day 2020 : आखिर क्यों मनाया जाता विश्व तंबाकू निषेध दिवस

दुनिया में लोग तंबाकू का सेवन ज्यादा करने लगे जिससे लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने लगी। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लोगों को जागरुक करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की स्थापना की गई। जिससे लोगों में इसके प्रति जागरुकता आ सके।

WHO ने 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि WHO ने तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले लोगों की मौत के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी देखते हुए इसे महामारी माना है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पहली बार 7 अप्रैल 1988 को WHO की वर्षगांठ पर मनाया गया। जिसके बाद हर साल 31 मई को इसे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

हर साल होती है अलग थीम

विश्व तंबाकू निषेध दिवस की एक थीम होती है। जो हर साल बदलती है। 2019 में इसकी थीम
“तंबाकू और फेफड़ों का स्वास्थ्य” थी। वहीं, विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2020 में इसकी थीम Protecting youth from industry manipulation and preventing them from tobacco and nicotine use है. इस दिन लोगों को तंबाकू के नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। एक जागरुकता अभियान चलाया जाता है।

World No-Tobacco Day Themes

No-Tobacco Day Theme 2020 – Protecting youth from industry manipulation and preventing them from tobacco and nicotine use

No-Tobacco Day Theme 2019 – Tobacco and lung health

No-Tobacco Day Theme 2018 – Tobacco and heart disease

No-Tobacco Day Theme 2017 – Tobacco – a threat to development

No-Tobacco Day Theme 2016 – Get ready for plain packaging

No-Tobacco Day Theme 2015 – Stop Illicit Trade of Tobacco Products

No-Tobacco Day Theme 2014 – Raise taxes on tobacco

No-Tobacco Day Theme 2013 – Ban tobacco advertising, promotion and sponsorship

No-Tobacco Day Theme 2012 – Tobacco industry interference

तंबाकू कितनी खतरनाक है

1. तंबाकू से होता है कैंसर

2. तंबाकू से जानलेवा बीमारी कैंसर होती है।

3. इससे 25 तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती है

4. तंबाकू से 40 तरह के कैंसर हो सकते हैं

5. तंबाकू से कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर, ब्रेन ट्यूमर जैसे कैंसर हो सकते हैं

तंबाकू के सेवन पर WHO की चेतावनी

तंबाकू के सेवन ज्यादा सेवन करने पर WHO ने चेतावनी दी हुई है। अगर तंबाकू का सेवन नहीं रोका गया तो हर साल विश्व में तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करने वाले लोगों की संख्या 80 लाख से ज्यादा हो जाएगी। इसीलिए WHO ने विश्व को चेताया है।

WHO के मुताबिक विश्व में हर साल तंबाकू के सेवन से करीब 50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। आज के समय में तंबाकू के सेवन से हर साल 10 में कम से कम एक व्यक्ति की मौत होती है। जबकि पूरी दुनिया में 1.3 बिलियन लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *