Madhya pradesh corona : पति संग सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, 2 दिन बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Madhya pradesh corona : पति संग सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, 2 दिन बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Madhya pradesh corona : देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। जिसकी वजह से केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन किया है। इस समय लॉकडाउन-4 चल रहा है। लॉकडाउन-4 में किसी भी कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं है। लेकिन शादी समारोह के लिए 50 लोगों तक की छूट दी गई है. शादियों के समय कोरोना संक्रमित होने की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं. हाल ही में एक शादी समारोह में दुल्हन ही कोरोना पॉजिटिव निकल गई।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शादी के दिन दुल्हन की तबियत खराब हो गई। शादी के तीन दिन पहले लड़की ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। जिसके बाद उसने शादी कर ली। लड़की अब ससुराल पहुंच चुकी । 2 दिन बाद लड़की की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। जिससे लोगों में डर बैठ गया। इस खबर (Madhya pradesh corona) के बाद ससुराल वालों ने लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Madhya pradesh corona : भोपाल की है दुल्हन

नवविवाहिता भोपाल के जाटखेड़ी की रहने वाली है। 25 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू हो गया था। लॉक डाउन के बीच में ही लड़की की शादी 18 मई को हुई। लड़का सतलापुर का रहने वाला है। शादी के बाद दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहां लड़की को भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया है, तो दुल्हन के परिवार समेत शादी में आए 32 लोगों को quarantine कर दिया गया है।

बता दें मंडीदीप में इंदौर से आई एक छात्रा समेत 4 कोरोना के मामले सामने आए थे। जो कि सभी ठीक हो चुके हैं। लेकिन दुल्हन का मामला सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया है। इस तरह मंडीदीप में ये 5वां कोरोना केस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *